फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अटाली में 28 अगस्त को होगी हरियाणा स्टाइल कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे
विज्ञापन

नंबर गेम- 1.11 लाख रुपये कबड्डी की विजेता टीम को मिलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में 28 अगस्त शुक्रवार को हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।


सरपंच नफे सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट हाई स्कूल में किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख 11 हजार रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की बेहतरीन कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता शहीद संदीप खेल स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें 1600 मीटर, 400 मीटर और 100 मीटर दौड़ शामिल हैं। प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम विजेता को 2100 रुपये, द्वितीय को 1500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन




महिला वर्ग के लिए भी 400 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। इसमें भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को क्रमश 2100, 1500 और 1100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें