फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में नहीं जाएगी हरियाणा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज की करीब 25 बसें अब उत्तर प्रदेश नहीं जाएंगी। पूर्ण लॉकडाउन के चलते ये सभी बसें सवारियों को हरियाणा की सीमा में हमीरपुर पर छोड़ देंगी।
विज्ञापन

इस समय हरियाणा रोडवेज की करीब 25 बसें अलीगढ़ व आगरा के साथ भरतपुर जाती हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों को बार्डर तक आने को कहा है, इसके बाद सवारियों को ले जाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश परिवहन की होगी। रोडवेज विभाग की मानें तो इस समय रोडवेज की बसों में केवल 20 प्रतिशत सवारियां ही सफर कर रही है। कोरोना वायरस के चलते सवारियां बसों में आवागमन से परहेज कर रही हैं।
चालकों से ली जाएगी आपातकालीन सेवा
जैसे-जैसे सवारियों के अभाव में हरियाणा रोडवेज की बसों में कमी होगी, तो विभाग अपने चालकों को आपातकालीन सेवाओं में भेजेगा। इसके लिए विभाग ने चालकों को एक पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि वे शहर छोड़कर बाहर न जाएं। उसकी सेवाओं की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन

वर्जन-
इस समय हरियाणा रोडवेज में सवारियों की कमी है। लेकिन चालकों से लिखित आदेश है कि वे शहर न छोड़ें। उनसे कभी भी आपातकालीन सेवाएं ली जा सकती हैं। - हरिसिंह, डिपो निरीक्षक बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें