फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोरोना संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराना बेहद जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि फरीदाबाद जिले में कोविड-19 के खिलाफ जंग में पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से लड़ रहा है। हमारा सबसे पहला टारगेट कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करवानी है। एक ही दिन में 48 लोगों के सैंपल जांच के लिए लेने पर स्वास्थ्य विभाग की सराहना भी की। उपायुक्त यशपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्मय से जिले के सभी इंसिडेंट कमांडरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि टेस्टिंग रिपोर्ट को 24 घंटे के अंदर लेकर आना है।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक सरकारी व प्राइवेट टेस्टिंग लैब में यह पता करें कि आखिर देरी कहां से हो रही है। अगर मशीन व आदमियों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है, तो यह कार्य भी किया जाएगा। सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि जिला में प्राइवेट लैब टेस्टिंग से रिपोर्ट कुछ देरी से प्राप्त हो रही है और इसके लिए सभी लैब संचालकों को निर्देश भी दिए गए हैं। रैपिड टेस्ट के लिए बृहस्पतिवार को 8 हजार टेस्टिंग किट उपलब्ध थी और 12 हजार सेंट्रल वेयरहाउस से प्राप्त हुई है। हम औद्योगिक क्षेत्रों में उन बड़े उद्योगों में रैपिड टेस्ट के लिए एक विशेष अभियान चलाएंगे, जहां श्रमिकों की संख्या ज्यादा रहती है। उपायुक्त ने कहा कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि जितने भी कोविड-19 पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें प्रत्येक की कांटेक्ट ट्रेसिंग अवश्य हो। होम आइसोलेटेड मरीजों को ऑक्सीमीटर सहित सभी जरूरी मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जाए। सभी इंसीडेंट कमांडर के क्षेत्र में की गई दिनभर की गतिविधियों एवं कार्यों पर दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर हुडा प्रशासक कृष्ण कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें