फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाला फेंक स्पर्धा में हर्ष रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से सेक्टर-12 खेल परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय कनिष्ठ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी अहमदाबाद में 16 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अंडर-14 आयुवर्ग की भाला फेंक में स्पर्धा में हर्ष विजेता रहे, जबकि अधिराज दूसरे और रुद्राक्ष तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की श्रेणी में निशा भारद्वाज प्रथम और हर्षिता शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। ग्रुप-सी ट्राईथलॉन में पारस प्रथम, कुशांत द्वितीय और कार्तिक शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की श्रेणी में अंशिका प्रथम, उर्वशी द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों के ग्रुप-ए की ट्राईथलॉन में मनीष प्रथम, दक्ष द्वितीय और रुद्राक्ष तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-16 आयुवर्ग के 600 मीटर दौड़ में मानसी नागर प्रथम, दीक्षा भारद्वाज द्वितीय और मन्नत कक्कड़ तृतीय स्थान रहीं। लड़कों की श्रेणी में अर्पित प्रथम, भविष्य द्वितीय और प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट इवेंट में परवीन प्रथम, ध्रुव डागर द्वितीय और करन ने तृतीय स्थान पर रहे। जिला एथलेटिक संघ के प्रधान एडवोकेट ओमबीर तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी नेशनल में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें