फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हनुमान जी को लंकिनी को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीलाओं में सीता-रावण संवाद तो कहीं बाली वध और संजीवनी बूटी के प्रसंग का किया गया मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में आयोजित रामलीलाओं में शुक्रवार रात रामायण के प्रमुख प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। मार्केट नंबर-1 स्थित विजय रामलीला कमेटी के मंच पर लंका दहन की लीला दिखाई गई। हनुमान जी को लंका के द्वार पर लंकिनी ने रोका, लेकिन उन्होंने उसे घायल कर दिया। इसके बाद सीता और रावण के बीच संवाद हुआ। सीता की भूमिका दीपांशी अरोड़ा और रावण की भूमिका टेकचंद नागपाल ने निभाई। हनुमान बने वैभव लड़ोइया ने अशोक वाटिका उजाड़ी और अक्षय कुमार का वध किया। मेघनाद बने लखन वर्मा ने उन्हें ब्रह्मपाश में बांधकर रावण के दरबार में पेश किया। अंत में हनुमान जी ने पूंछ में लगी आग से लंका जला दी।

श्री धार्मिक लीला कमेटी के मंच पर हनुमान और माता सीता के मिलन, अशोक वाटिका विध्वंस और रावण दरबार के दृश्य दिखाए गए। निर्देशक हरीश चंद्र आजाद के अनुसार, रावण की भूमिका तेजींद्र खरबंदा, सीता की भूमिका कंगना खरबंदा, हनुमान की भूमिका रोहित खरबंदा, अक्षय कुमार की भूमिका अमित नागपाल और मेघनाद की भूमिका राजीव खरबंदा ने निभाई। मेघनाद के कंधों से निकलती चिंगारियों ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया।
विज्ञापन


सीता हरण और बाली वध का मंचन

सोनिया चौक स्थित स्वर्ण कला रामलीला में सीता हरण और बाली वध का मंचन हुआ। लक्ष्मण की भूमिका में अमन शर्मा, बाली के रूप में पुष्पेंद्र और सुग्रीव के रूप में शिवम ने अभिनय किया। वहीं, जागृति रामलीला कमेटी के मंच पर लक्ष्मण मूर्छा का प्रसंग दिखाया गया। मेघनाद के वार से लक्ष्मण घायल हुए, जिसके बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर आए। राम की भूमिका अनिल गांधी, लक्ष्मण की राकेश भाटिया, हनुमान की सिमर भाटिया, विभीषण की ग्रंथ भाटिया, मेघनाद की नितिन भाटिया और रावण की भूमिका संजय भाटिया ने निभाई। निर्देशन ओमप्रकाश और प्रदीप भाटिया ने किया।

कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल ने दिया भक्ति और धर्म का संदेश

एयरफोर्स रोड स्थित जगदंबा मंदिर प्रांगण, कुमाऊं चौक में कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की रामलीला में शबरी आश्रम, बाली वध, समुद्र तारण और लंका दहन के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। 53 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का आयोजन अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में किया जा रहा है। महासचिव प्रताप सिंह खयानत, निर्देशक विनोद बिष्ट और संगीत निर्देशक श्री जोशी सहित मंडल के पदाधिकारी व कलाकार आयोजन में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


धर्म के महत्व को दर्शकों तक पहुंचाया

स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी स्थित सनातन धर्म जागृति ट्रस्ट की रामलीला में रावण-मारीच संवाद, लक्ष्मण रेखा, सीता हरण, जटायु युद्ध, शबरी मिलन, सुग्रीव-बाली संवाद और बाली वध का मंचन किया गया। सेक्टर-3 स्थित रामलीला दशहरा कमेटी के मंच पर रामराज्य की तैयारियों के बीच कैकेयी-दशरथ संवाद प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों के जरिये कलाकारों ने रामायण के आदर्शों और धर्म के महत्व को दर्शकों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें