फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेले में बच्चों और युवाओं को लुभा रहे हनुमान बने फिरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली उत्सव मेले में राजस्थान से आए फिरोज हनुमान जी का रूप धारण कर लोगों को खूब लुभा रहे हैं। मेले में आने वाले लोग उनके साथ सेल्फी लेने एवं फोटो खिंचवाने में बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
फिरोज मुस्लिम हैं लेकिन उनकी भगवान राम और श्री हनुमान में आस्था है। वह मूलरूप से राजस्थान से हैं। वह प्रतिदिन यहां मेले में आते हैं। फिरोज ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। आम दिनों में वह रेहड़ी पर सब्जी बेचकर अपना और परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में वो पहले भी आ चुके हैं, जिसमें उनकी अच्छी कमाई होती है। इसी के चलते वह दिवाली उत्सव में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जड़ी-बूटियों को परखने पहुंच रहे लोग
जैव बड़ा देव औषधि भंडार में सभी प्रकार की जड़ी-बूटियों मेले में उपलब्ध हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल से आए अमित राय ने बताया कि उनका खानदानी पेशा है। लोगों का जड़ी-बूटियों के द्वारा इलाज करना। उनके पास सभी प्रकार के रोगों की दवाएं उपलब्ध हैं। भोपाल में जैव बड़ा देव औषधि भंडार काफी प्रसिद्ध है। हमारे बड़े-बुजुर्ग इन जड़ी-बूटियों से लोगों का इलाज करते आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें