फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई दाखिला प्रक्रिया में तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी खाली आधी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ट्रेडों में एक भी सीट पर नहीं हुआ दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया की तीसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद भी करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे इस दाखिला अभियान में अपेक्षित संख्या में विद्यार्थी दाखिला नहीं ले सके हैं, जिससे संस्थानों की सीटें रिक्त पड़ी हैं।

जिले की कुल नौ आईटीआई में इस सत्र के लिए 2,220 सीटें निर्धारित की गई हैं। जिस पर अब तक 50 फीसदी से भी कम दाखिले हुए। कुछ ट्रेड ऐसे भी हैं, जिनमें एक भी सीट पर दाखिले नहीं हुए हैं। एनआईटी-5 में 70, फरीदाबाद ओल्ड में 55, पाली में 40 तिगांव में 45, सिकरोना में 32, मोहना में 54, फतेहपुर बिल्लौच में 34, ऊंचा गांव में 38 और फरीदाबाद महिला आईटीआई में 53 सीटों पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन



आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि कई छात्रों ने या तो मेरिट लिस्ट के बावजूद दाखिला नहीं लिया या फिर दस्तावेज सत्यापन के समय अनुपस्थित रहे। कुछ छात्रों की प्राथमिकता निजी संस्थान या अन्य पाठ्यक्रम रहे, जिससे सरकारी आईटीआई संस्थानों की सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन


फरीदाबाद महिला आईटीआई प्राचार्या संतोष कुमारी ने बताया कि संभावित तौर पर पोर्टल जुलाई के अंतिम सप्ताह में दोबारा खोला जा सकता है। इसकी सूचना विभागीय वेबसाइट और संस्थानों के सूचना बोर्ड पर जारी की जाएगी। विभाग ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें