फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस का करना पड़ा सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन दोपहर में धूप तेज होने के साथ उमस बढ़ गई। पसीने से लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग ने शनिवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 60 प्रतिशत रही। सुबह हल्की हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने लगा। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन


तेज धूप और उमस के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को भी धूप में सफर करने के दौरान परेशानी हुई। कई लोग गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेते दिखाई दिए। शाम के समय तापमान में गिरावट आने के बाद मौसम फिर कुछ आरामदायक हो गया। पार्कों और खुले स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन


बारिश से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण कभी धूप तो कभी बारिश का दौर बना हुआ है। लोगों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी और उमस से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें