फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुरुग्राम-फिरोजपुर झिरका रोडवेज बस पांच माह से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, निजी वाहनों से यात्रा करने पर मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम से फिरोजपुर झिरका के बीच शाम के समय चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस सेवा पांच माह से बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों लोगों को मजबूरन निजी वाहनों या महंगे भाड़े की गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनका सफर न केवल महंगा, बल्कि असुरक्षित भी हो गया है।


पहले नूंह डिपो की रोडवेज बस गुरुग्राम बस स्टैंड से शाम करीब 5:15 बजे चलकर फिरोजपुर झिरका पहुंचती थी। इस बस में प्रतिदिन 40 से 50 यात्री नियमित रूप से सफर करते थे। लेकिन पिछले 4-5 महीनों से यह सेवा बंद है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिरोजपुर झिरका और आसपास के गांवों के कई युवा रोजाना रोजगार के लिए गुरुग्राम आते-जाते हैं। ये लोग विभिन्न कंपनियों और कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्यरत हैं। पहले वे शाम को रोडवेज बस से सुरक्षित अपने घर लौट जाते थे, लेकिन अब उन्हें कई बार साधन बदलकर देर रात घर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन




- यात्रियों ने की बस शुरू करने की मांग :
यात्रियों ललित गोयल, साबिर हुसैन, आलम खान, नरेंद्र, एजाज अहमद, नासिर हुसैन, खालिद हुसैन, कैलाश और ओमवीर समेत अन्य लोगों का कहना है कि शाम के समय बस सेवा बहाल की जाए। उन्होंने मांग की है कि गुरुग्राम से शाम 5:30 बजे के आसपास फिरोजपुर झिरका के लिए बस चलाई जाए, ताकि वे सुरक्षित और समय पर घर पहुंच सकें।
विज्ञापन




-
वर्जन
यात्रियों की शिकायत मिल चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या को जल्द उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर गुरुग्राम बस स्टैंड से शाम 5:15 बजे वाली बस सेवा फिर से शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
-कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक, हरियाणा परिवहन निगम, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें