संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित समिति कार्यालय में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 92वां बलिदान दिवस मनाया गया। लोधी राजपूत जन कल्याण समिति फरीदाबाद की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद गुलाब सिंह लोधी के जीवन और देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के राजकुमार मदान, सुरेश चंद्र पाठक, सुनील यादव, राकेश कुमार और शिशुपाल सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।