फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन माह में 1278 करोड़ का जीएसटी संग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जीएसटी के प्रति बढ़ी जागरूकता, स्लैब में कटौती का दिख रहा असर
विज्ञापन


गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। जिले में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के प्रति पिछले कुछ समय से बेहद जागरूकता बढ़ी है। व्यापारी समय पर अपना जीएसटी भर रहे हैं। साथ ही जीएसटी स्लैब में कटौती के बाद मध्यमवर्गीय लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। शायद यही कारण है कि पिछले तीन माह में जिले में जीएसटी संग्रह 1278 करोड़ से अधिक रहा है। इसी क्रम में दिसंबर माह में भी फरीदाबाद से जीएसटी संग्रह 410 करोड़ रहा है।

जीएसटी अधिकारियों का मानना है कि जीएसटी स्लैब में कटौती और सरकार के कई नियमों के कारण सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। जीएसटी चोरी जैसी समस्याएं भी कम हुईं हैं। साथ ही प्रतिमाह आशा अनुरूप वस्तु एवं सेवा कर राजस्व विभाग के खाते में आ रहा है। बता दें कि अक्तूबर में फरीदाबाद से जीएसटी संग्रह 470 करोड़ रहा था जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 408 करोड़ था। वहीं दिसंबर में 410 करोड़ के साथ यह पिछले तीन माह में 13 सौ करोड़ के करीब रहा है।
विज्ञापन


वहीं इस साल 2026 के पहले माह में भी इसके चार सौ करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। इसको लेकर जिले के व्यापारी भी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि लगातार तीन माह में जिले से चार सौ करोड़ से अधिक का जीएसटी कलेक्शन होना बहुत अच्छी महत्वपूर्ण चीज है। उनका कहना है कि जितनी ईमानदारी से लोग टैक्स भरेंगे उतना ही फायदा आगे चलकर सरकार की ओर से लोगों को होगा।
विज्ञापन





लगातार तीन माह में जिले से 400 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन बेहद अच्छी खबर है। जीएसटी स्लैब में कटौती का फरीदाबाद के लोग पूरा फायदा उठा रहे हैं।-हेमंत शर्मा, प्रधान, फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

लगातार चार सौ करोड़ से ऊपर का जीएसटी कलेक्शन यह दिखा रहा है कि समय पर जीएसटी भरने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।-राम सिंह, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें