फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कड़ाके की सर्दी में फिरोजपुर झिरका में रैन बसेरा शुरू न होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। कड़ाके की ठंड के बीच जहां लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं फिरोजपुर झिरका में अब तक रैन बसेरा शुरू नहीं किया गया है। इससे गरीब, असहाय और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को रात में ठहरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी डॉक्टर वेद प्रकाश माहेश्वरी, नगर पार्षद गौरव जैन, संजय बत्रा, योगेश सैनी, श्री शनि देव मंदिर के अध्यक्ष मोहन गोयल एडवोकेट, समाजसेवी रमेश कामरा आदि ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सर्दी अपने चरम पर है, ऐसे में रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरा न होना बेहद चिंताजनक है। रात्रि के समय ठहरने वाले यात्रियों के अलावा कुछ मंदबुद्धि लोगों के ठहरने का कोई स्थान नहीं है, जिससे रैन बसेरे की सर्दी के मौसम को देखते हुए मांग की जा रही है।
बस स्टैंड इंचार्ज मुनफेद खान ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड परिसर में केवल गद्दे डाले गए हैं, लेकिन रैन बसेरा शुरू करने की अनुमति उच्च अधिकारियों से नहीं ली गई है। जब तक अनुमति नहीं मिलेगी, तब तक रैन बसेरा शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर पालिका सचिव राजेश मेहता का कहना है कि विभाग द्वारा गद्दे और कंबल बस स्टैंड परिसर में भिजवा दिए गए हैं। अब उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें