फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोहरे से हाइवे पर वाहनों की दृश्यता रही शून्य, जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल। क्षेत्र में पिछले दो दिन कोहरे से राहत के बाद बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाया रहा। बुधवार रात के दस बजे के करीब तक वातावरण सामान्य बना हुआ था लेकिन देर रात के बाद अचानक पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई, कुछ ही समय में दृश्यता तेजी से घट गई और सड़कों पर वाहनों की गति थम गई। दिल्ली–आगरा नेशनल हाईवे सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य प्रमुख सड़कों पर घना कोहरा छा गया। हालात ऐसे बने कि वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसका असर यातायात पर पड़ा और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

घने कोहरे के चलते सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों और बाजारों की ओर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी। हाईवे पर वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए ताकि दुर्घटना न हो। कोहरे के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। कई लोग कोहरे के छंटने का इंतजार करते नजर आए। पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक टीम ने भी लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन धीमी गति से चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, कृषि व किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दो से तीन दिन तक भारी मात्रा में कोहरा पड़ने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें