फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आस्था के रंग में नए साल का स्वागत, मंदिर, गिरजाघर और गुरुद्वारों में विशेष तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर कीर्तन, प्रार्थना और लंगर के जरिए शांति व सद्भाव के साथ होगा नववर्ष का आगाज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। नए साल के आगमन को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है। नववर्ष का स्वागत धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में करने के लिए जिले के प्रमुख मदिरों, गिरजाघरों और गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालु नए साल के लिए ईश्वर से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

शहर के प्रसिद्ध पंचवटी मंदिर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आज शाम 6 बजे बाबा खाटू श्याम के भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। मंदिर समिति ने कार्यक्रम की पूरी तैयारियां कर ली हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर के प्रमुख गिरजाघर बैपटिस्ट चर्च में नए साल के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। यह प्रार्थना सुबह 11 बजे आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल होकर नए वर्ष के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। इसके अलावा न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सिंह साहिब में भी नववर्ष को लेकर विशेष आयोजन किया गया है। यहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग बिना किसी भेदभाव के प्रसाद ग्रहण करेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया कि लंगर सेवा के माध्यम से सेवा और समानता का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें