फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सहायक उपकरण पाकर आसान हुआ जीवन, दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक उपकरण पाकर आसान हुआ जीवन, दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रही मुहिम अक्षमता से क्षमता की ओर के तहत मंगलवार को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वरिष्ठ के मार्गदर्शन और एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविर में नगराधीश प्रीति रावत ने 38 दिव्यांगजनों व बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए। शीतलहर को देखते हुए लाभार्थियों को कंबल भी दिए गए। वितरण के दौरान तीन लाभार्थियों को बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल, एक को व्हीलचेयर और एक को कमोड उपलब्ध कराया गया। शेष लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें