फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हथियारों के बल पर लूट का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। जिला पुलिस ने हथियारों की नोक पर 30 किलो चांदी और नकदी लूट के मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ताजा कार्रवाई में तीन और आरोपियों को दबोचा गया है, जबकि इससे पहले मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी पकड़े जा चुके थे। डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने 22 मार्च को मथुरा निवासी अमित अग्रवाल, नोमान और फैजान को गिरफ्तार किया है। फिलहाल तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर शेष चांदी और हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 11 मार्च को फिरोजपुर झिरका निवासी कपिल सिंगला अपने भाई के साथ दिल्ली से चांदी बदलवाकर लौट रहे थे। उनके पास करीब 30 किलो चांदी और आठ लाख रुपये नकद थे। गदपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने उनकी कार रोककर हथियारों के बल पर लूटपाट की। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर सुनसान स्थान पर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने 18 मार्च को मास्टरमाइंड निसार, आसिफ और इमरान को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको गाड़ी, जो तेलंगाना से चोरी की पाई गई, बरामद की गई। पुलिस रिमांड के दौरान 7 किलो 113 ग्राम चांदी, 10 हजार रुपये और स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें