फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव रोड से सेक्टर-10 तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर चल रहा ग्रिल लगाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में, लोगों को परेशानी न हो इसलिए यातायात को रखा गया है चालू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिगांव रोड से सेक्टर-10 को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा सड़क की मुख्य परतों का निर्माण पूरा करने के बाद अब सारा ध्यान राहगीरों की सुरक्षा और सड़क के रूप को आधुनिक बनाने पर केंद्रित किया गया है। इसी क्रम में विभाग ने मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण और डिवाइडर पर लोहे की मजबूत ग्रिल लगाने का काम शुरू कर दिया है।

राहत की बात यह है कि निर्माण कार्य के बीच भी सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह चालू रखा गया है ताकि आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सड़क के चौड़ीकरण के बाद अब किनारों को दुरुस्त किया जा रहा है और राहगीरों की सुविधा के लिए कंक्रीट व इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ आधुनिक फुटपाथ तैयार किए जा रहे हैं। इससे न केवल सड़क की चौड़ाई का सही उपयोग होगा बल्कि पैदल चलने वालों को मुख्य मार्ग से अलग एक सुरक्षित रास्ता भी मिल सकेगा।
विज्ञापन


सड़क निर्माण का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है और अब केवल फिनिशिंग का काम ही शेष है। सड़क के बीचों बीच सेंट्रल वर्ज पर लोहे की ऊंची ग्रिल लगाई जा रही हैं जिसके कई तकनीकी और सुरक्षात्मक लाभ हैं। ग्रिल लगने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वाहन चालक अपनी मर्जी से कहीं भी सड़क पार नहीं कर पाएंगे जिससे अवैध यू-टर्न पर रोक लगेगी और यातायात का प्रवाह बना रहेगा। अक्सर डिवाइडर के बीच बैठने वाले या अचानक सड़क पार करने वाले लावारिस पशुओं के कारण सड़क हादसे होते हैं लेकिन यह ग्रिल एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी और पशुओं को सड़क पर आने से रोकेगी। साथ ही लोग अक्सर बीच सड़क से दौड़कर रास्ता पार करने की कोशिश करते हैं जो जानलेवा साबित होता है परंतु अब ग्रिल लोगों को निर्धारित पॉइंट से ही सड़क पार करने पर मजबूर करेगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त ग्रिल और सेंट्रल वर्ज पर होने वाला पौधरोपण रात के समय सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी को रोकने में सहायक होगा जिससे वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग आसान हो जाएगी। इस मार्ग के पूरी तरह तैयार होने से सेक्टर 9, 10, 11 और आसपास की कॉलोनियों सोसाइटियों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क चालू होने के कारण काम की गति को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि ट्रैफिक बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें