फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचायत ने लिया फैसला, नशा सेवन और बिक्री पर पूर्ण पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपडाका में नशा सेवन और बिक्री पर पूर्ण पाबंदी, पंचायत ने लिया सर्वसम्मति से फैसला
विज्ञापन

-मोहल्ला वाइज निगरानी, नशा रोकने के लिए बनेगी कमेटियां, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

हथीन, संवाद न्यूज: गांव रूपडाका में रविवार को कामरेड इस्लामुद्दीन मेमोरियल पार्क में आयोजित सामूहिक पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में नशा सेवन और नशे का कारोबार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह पंचायत नशा रोको कमेटी और गांव के सभी पंचों की संयुक्त पहल पर हुई, जिसकी अध्यक्षता मौलाना अनवार ने की।

बैठक में मेवात शहीदी दिवस कमेटी के प्रधान शेर मोहम्मद एडवोकेट, रूपड़िया थामा के चौधरी रफीक एडवोकेट, सरपंच जान मोहम्मद, हमीदा ठेकेदार, मास्टर इकबाल, नौमान, शमीम एडवोकेट और मास्टर हारून सहित कई लोगों ने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि मोहल्ला वाइज नशा विरोधी कमेटियां बनाई जाएंगी और निगरानी के लिए ठीकरी पहरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने स्पष्ट किया कि नशा सेवन या बिक्री करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई कराई जाएगी। मेडिकल स्टोरों को नशीली दवाइयां बेचने की इजाजत नहीं होगी। यह प्रतिबंध रूपडाका के साथ-साथ मालपुरी और आसपास की आबादी में भी लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें