फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में बेहाल हुए सरकारी स्कूल, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मानसून की बारिश ने जिले के सरकारी स्कूलों की बदहाली उजागर कर दी है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ैना, राजकीय उच्च विद्यालय मच्छगर, राजकीय विद्यालय खेड़ी कला और लढोली सहित कई स्कूलों में चारों तरफ पानी भर गया।
विज्ञापन


स्थिति इतनी खराब है कि कक्षाओं, कंप्यूटर लैब और स्टाफ रूम में जलभराव के कारण छात्रों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। दुर्दशा का आलम यह है कि कई स्कूलों में अध्यापक खुद बाल्टियों से कक्षाओं का पानी बाहर निकालने को मजबूर दिखे। जलभराव के कारण स्कूलों के खेल मैदान पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। इसके साथ ही कई जर्जर स्कूल भवनों की छतें टपकती नजर आईं, जिससे कमरों में बैठना भी दूभर हो गया। अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रशासन से स्कूल परिसरों में जल निकासी और जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें