फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकार के आदेशों की अनदेखी, तहसीलों में नहीं हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर 12 की तहसील में तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा एसडीएम और डीआरओ को दस्तावेज पंजीकरण करने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन नौ फरवरी दिन सोमवार को तहसीलों में कोई भी कर्मचारी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी सीटों से गायब हैं। अधिकारियों ने अपने फोन उठाने बंद कर रखे हैं।
विज्ञापन


लोग सैकड़ों की संख्या में परेशान हो रहे हैं लेकिन अधिकारियों को इन बातों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। सरकार की साख को चाहे कितना भी बट्टा लगे लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।दस्तावेजों का काम संभालने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद सोमवार को सेक्टर 12 तहसील में सन्नाटा पसरा रहा। सरकार के आदेशों की सरेआम अनदेखी की जा रही है। सैकड़ों लोग सुबह से तहसील में चक्कर काट रहे हैं और परेशान हो रहे हैं, पर अधिकारियों को जनता की तकलीफ की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें