फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज खुली रहेंगी सरकारी बैंकाें की शाखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटाने में जुटे ग्राहक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों में जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाने की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, शनिवार को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहीं। अब रविवार को जिले में बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक समेत सभी सरकारी बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी।

बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल के दौरान जिले में करीब 25 प्रतिशत सरकारी बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। खासकर नकदी की जरूरत वाले ग्राहक हड़ताल से पहले ही पैसे निकालने की तैयारी कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों की ओर से ग्राहकों को एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के इस्तेमाल के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे जरूरत के अनुसार नकदी पहले ही निकाल लें, ताकि हड़ताल के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बैंक से जुड़े सभी काम ऑनलाइन नहीं किए जा सकते। नकदी जमा या निकासी, चेक जमा कराने और कुछ अन्य शाखा संबंधी कार्यों के लिए बैंक जाना जरूरी होता है। इसलिए ग्राहकों से अपील की जा रही है कि वे रविवार को बैंक खुलने का लाभ उठाते हुए अपने जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें। इससे हड़ताल के दौरान संभावित परेशानी से बचा जा सकेगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें