फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में की गई गोवर्धन पूजा, मंदिरों में बांटा गया अन्नकूट का प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जहां लोगों ने अपने घरों में पूजा की तो मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। प्रसाद के लिए मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी गोवर्धन पूजा के दौरान उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद के महावीर नगर स्थित श्री महावीर मंदिर में सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से गोवर्धन महाराज की विशाल प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सात बार परिक्रमा कर आरती उतारी। वहीं, सेक्टर-15, सेक्टर-16 और सेक्टर-21 सहित विभिन्न आवासीय सोसाइटियों में भी सामूहिक पूजा हुई। घरों और मंदिरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर अन्नकूट का भोग तैयार किया गया। महावीर नगर मंदिर में कढ़ी, बाजरे का दलिया और हरी सब्जियों से प्रसाद बनाया गया, जबकि अन्य स्थानों पर कढ़ी, चावल और सब्जियों का भोग लगाया गया। बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर और सोसायटियों में भजन-कीर्तन के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर सेक्टर-3 की शिव कॉलोनी और सेक्टर-8, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ समेत कई मंदिरों और सेक्टरों में प्रसाद वितरित किए गए। इस दौरान लोगों ने त्योहार की शुभकामनाएं दी गईं और एक दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें