फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिसकर्मी बताकर महिला मित्रों से पत्नी को पिटवाया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी निवासी एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का पति कस्टम विभाग में अधिकारी है और मुंबई में रहता है। महिला का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद घर में पांच से छह महिला मित्रों को साथ रखता था। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला मित्रों को पुलिसकर्मी बताकर उसकी खूब पिटाई करवाई। आरोप है कि पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। नंवबर 2023 में बेटी के साथ महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एनआईटी एक डी ब्लॉक निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह बीएमएस डॉक्टर हैं। साल 2017 में उनकी शादी देहरादून निवासी शिवशंकर के साथ हुई थी। पति कस्टम विभाग मुंबई में अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) है। आरोप है शादी के बाद से ही पति ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट भी करता था। मई 2018 में बेटी पैदा होने से आरोपी और भी ज्यादा नाराज रहने लगा। आरोप है कि पति घर में अपने साथ 5 से 6 महिला मित्र रखता था। कई बार पति अपनी महिला मित्र को पुलिसकर्मी बनाकर घर लाया और उनसे पत्नी की पिटाई करवाई। नवंबर 2023 को आरोपी ने महिला व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें