फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प लेकर आगे बढ़ें : मूलचंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प लेकर आगे बढ़ें : मूलचंद शर्मा
विज्ञापन

फरीदाबाद। मदन मोहन मालवीय व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जिले में सुशासन दिवस मनाया गया। पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का संकल्प अधिकारियों ने लिया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुशासन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
जिला स्तरीय समारोह में संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर जिला बनाने का संकल्प लिया। वहीं शिक्षित हरियाणा व जन सहायक एप के लिए जिले को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन अवार्ड-2020 मिला। इस अवसर पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव के विधायक राजेश नागर, एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम फरीदाबाद जितेंद्र कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सुशासन दिवस पर मंत्री के हाथों मिला अवार्ड
सुशासन दिवस के अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिक्षित हरियाणा एप के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन अवार्ड-2020 से उपायुक्त यशपाल, एसडीएम बडखल पंकज सेतिया, शिक्षित हरियाणा के प्रोजेक्ट हैड अतुल सहगल, पूर्व नगराधीश बलीना, जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर वर्मा, एनटीपीसी से एजीएम प्रेमलता, प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरौंदा के प्राचार्य तुलसीराम को सम्मानित किया गया। तीन परियोजनाओं में बेहतरीन कार्य के लिए प्रशंसा पत्र भी वितरित किए गए। इनमें ई-ऑफिस के लिए एडीसी सतबीर मान, सीएमजीजीए रूपाला सक्सेना, डीआईओ मुनीष बाबू गुप्ता, एडीआईओ विपिन कुमार गोयल, प्रोग्रामर तरुण शर्मा, अमित कुमार, जूनियर प्रोग्रामर तरुण सैनी, हिमांशु इंदौरिया, अंकुर गर्ग, आलोक बंसल और हारट्रोन से मास्टर ट्रेनर सुमन को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पीसी-पीएनडीटी एक्ट के लिए बेहतरीन कार्य करने पर सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरीश आर्या, एसएमओ खेड़ी कलां डॉ. हरजिंद्र सिंह, एलएमओ तिगांव डॉ. राखी, एलएमओ पनहेड़ा खुर्द डॉ. संगीता शर्मा, डीसीओ संदीप गहलन और कानूनी सहायक संजय गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें