86 लोग कोरोना मुक्त, 61 नए संक्रमित
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले में 61 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की हुई है, जबकि 86 लोग कोरोना मुक्त हो गए। वहीं, एक संक्रमित की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 45 239 हो गई है। इनमें से 44302 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में 539 मरीज उचाराधीन हैं। इनमें से 112 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 427 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 24 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3262 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1250 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक 411659 सैंपल लिए जा चुके हैं। ब्यूरो