फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बालिकाओं ने खो-खो प्रतियोगिता में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर 17 और 19 की तीन-तीन टीमों ने राज्य स्तर के लिए मजबूत की दावेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित राजकीय विद्यालय में रविवार को बालिकाओं की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां पर अंडर 17 और अंडर 19 के मुकाबले खेले गए। इनमें दोनों आयुवर्गों से तीन-तीन टीमों ने राज्य स्तर के लिए अपने चयन की दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन


अंडर 17 में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और अगले दौर में जगह बनाई। वहीं सेंट एंथनी स्कूल की टीम दूसरे और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 में खंडावली स्थित राजकीय विद्यालय की टीम ने बाजी मारी जबकि दूसरे स्थान पर सेक्टर 37 स्थित डीएवी स्कूल की टीम रही। तीसरा स्थान सेक्टर सात स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने हासिल किया। बता दें कि दोनों आयुवर्गों से तीन-तीन टीमों का चयन अगले दौर के लिए कर लिया गया है। अब चयनित टीम के खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद उनमें से जो खिलाड़ी तकनीकी रूप से और प्रदर्शन में शानदार होंगे, उन्हें राज्य स्तर पर फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें