फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से दो दिन पहले प्रेमिका की हत्या: तीन साल से प्यार, कत्ल से पहले तीन दिन साथ रहा; 15 तारीख का था एक वादा

Mon, 13 Jul 2026 10:26 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

संजय कॉलोनी में दुर्गेश (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमी राजा पर हत्या का आरोप लगाया है। राजा ने 15 जुलाई को शादी का वादा किया था, लेकिन हत्या कर फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती की गला दबाकर हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-23 संजय कॉलोनी की गली नंबर-2 में दुर्गेश कुमारी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके साथ प्रेम संबंध में रहे युवक राजा पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि राजा पिछले करीब तीन साल से दुर्गेश के संपर्क में था और 15 जुलाई को उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी हत्या कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार दुर्गेश और राजा पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। घटना से पहले दोनों करीब तीन दिन तक एक साथ दुर्गेश के किराये के कमरे में रह रहे थे। परिजनों का आरोप है कि जब भी शादी की बात होती थी तो राजा कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था।

कभी माता-पिता की तबीयत खराब होने की बात कहता था तो कभी अन्य कारण बताता था। आरोप है कि जब शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो पहले राजा ने 15 जुलाई को शादी की बात कही। इसके बाद राजा ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

दुर्गेश के भाई सुमेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे राजा ने गला दबाकर उसकी बहन की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि राजा दिल्ली में रहता था। घटना के बाद युवती की मां ने कमरे के पास रहने वाले एक परिचित को फोन कर बेटी से बात करने के लिए कहा।

जब वह कमरे पर पहुंचा तो दुर्गेश मृत हालत में मिली। परिजनों का आरोप है कि राजा ने कुछ समय पहले शादी करने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में राजा और उसका भांजा कमरे की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि दुर्गेश का शव कमरे में बिस्तर पर मिला था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज का भी गहराई से अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें