फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर फोरेंसिक व सूचना सुरक्षा में छात्राएं बना सकेंगी कॅरिअर

विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन टेक्नोलॉजी को भी समझने का मिलेगा मौका, राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक में दो नए कोर्स होंगे शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक में नए शैक्षणिक सत्र से दो कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। नए सत्र से छात्राओंं को फैशन टेक्नोलॉजी और साइबर फोरेंसिक व सूचना सुरक्षा में कॅरिअर बनाने का मिलेगा। अप्रैल माह से इन कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फिलहाल राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक में आर्किटक्चर, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रोनिक व कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, बिजनेस मैनेजमेंट और मैकेनिकल ट्रेड संचालित हो रहे हैं। इनमें 1250 से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं। प्रबंधन ने बताया कि फैशन टेक्नोलॉजी और साइबर फॉरेंसिक व इंफार्मेशन सिक्योरिटी कोर्स शुरू करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। बीते वर्ष भी कोर्स शुरू करने की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी थी। नए शैक्षणिक सत्र से इन कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। पाॅलीटेक्निक प्रबंधन ने बताया कि दोनों कोर्स में 30-30 सीटें होंगी।
विज्ञापन


छात्राओं को यह स्किल सीखने को मिलेगी

फैशन टेक्नोलॉजी में गारमेंट डिजाइनिंग, निर्माण, प्रोडक्शन और एआई-आधारित टूल का उपयोग सिखाया जाएगा। वर्तमान में यह कोर्स ट्रेंड में है। छात्राओं को इसमें कॅरिअर बनाने तथा अपना व्यापार स्थापित करने में मदद मिलेगी। साइबर फोरेंसिक व सूचना सुरक्षा कोर्स डिजिटल साक्ष्यों की जांच, हैकिंग और नेटवर्क सुरक्षा के लिए आवश्यक कौशल सिखाता है। यह साइबर अपराध की रोकथाम, डाटा सुरक्षा और फोरेंसिक विश्लेषण में करियर के अवसर प्रदान करेगा। ये कोर्स करने पर छात्राओं के लिए रोजगार के नए मार्ग खुलेंगे।
विज्ञापन


-

इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए जिले की छात्राओं के बेहतर अवसर है। ट्रेंडिंग कोर्स से छात्राओं को रोजगार के बेहतर विकल्प मिलेंगे। आज की डिजिटल दुनिया में इन कोर्स की बेहद मांग है। इसके साथ ही छात्राएं स्वरोजगार भी स्थापित कर सकती हैं। - मीनू वर्मा, प्राचार्या, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें