फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती से मारपीट, गाड़ी से नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ उसके दोस्त द्वारा मारपीट करने और उसे गाड़ी से नीचे फेंकने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दस मई को प्राथमिकी दर्ज की है।

एनआईटी पांच निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दोस्ती पिछले तीन साल से एनआईटी निवासी हरदीप सिंह के साथ है। तीन मई की रात करीब नौ बजे हरदीप उन्हें अपने साथ दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन स्थित एक कैफे बार में लेकर गया था। रात करीब चार बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तो शराब के नशे में धुत हरदीप ने किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले बीके चौक पर उनके साथ मारपीट की और गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया। इसके बाद एनआईटी पांच सब्जी मंडी के पास गाड़ी रोककर फिर से लात-घूसों से हमला किया। अंत में सुबह करीब पांच बजे आरोपी ने युवती को उनके घर के सामने गाड़ी से नीचे फेंक दिया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें