फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्लेटफॉर्म से आगे खड़ा हो रहा जनरल कोच, ट्रैक पर उतरकर ट्रेन पकड़ रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर डायवर्ट की गई एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ी परेशानी, महिला और बच्चे भी जोखिम उठाकर कर रहे यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते रविवार को प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर डायवर्ट की गई एक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को जान जोखिम में डालकर ट्रेन में चढ़ते-उतरते देखा गया। ट्रेन का जनरल कोच आगे की ओर होने के कारण प्लेटफॉर्म से आगे निकलकर खड़ा हो गया। जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को ट्रैक पर उतरना पड़ा, जबकि ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। कुछ देर तक मौके पर ऐसी स्थिति बनी रही कि एक ओर यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते रहे और दूसरी ओर उतरने वाले यात्री बाहर निकलने के लिए रास्ता तलाशते रहे।
विज्ञापन


जनरल कोच के पास सबसे ज्यादा भीड़ होने के कारण महिलाएं और बच्चे भी यात्रियों के बीच फंस गए। कई यात्री मजबूरी में ट्रैक पर उतरकर कोच तक पहुंचे और किसी तरह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते रहे। वहीं उतरने वाले यात्रियों को भीड़ के बीच से बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें