फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में मांग के अनुसार शत-प्रतिशत की जा रही गैस की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और मांग के अनुसार शत-प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से घबराकर अतिरिक्त सिलिंडर जमा न करने की अपील की है।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में एलपीजी वितरण प्रणाली पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और कहीं भी सप्लाई में बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिलती रहे।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने जानकारी दी कि जिले में वर्तमान मांग के अनुसार 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सप्लाई चेन पूरी तरह व्यवस्थित है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले बुधवार को जिले में 23717 घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है और उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस मिल रही है।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ स्थानों पर अफवाहों के कारण लोग एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लें और अतिरिक्त भंडारण से बचें।
विज्ञापन


साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि जरूरत से ज्यादा सिलेंडर घर में रखना सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि गैस की सप्लाई लगातार जारी रहेगी और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें