फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गैस पाइप लाइन में लीकेज से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार की प्रशासन से मांग-निष्पक्ष जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद के गांव हीरापुर में अदानी गैस एजेंसी की पाइप लाइन में लीकेज के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पाइप लाइन में हुई लीकेज की वजह से घर की दीवारों में दरारें आ गईं, जो समय के साथ लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालत यह हो गई है कि अब पूरे मकान के गिरने का खतरा मंडरा रहा है और परिवार दहशत के माहौल में रहने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए और गैस पाइपलाइन की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
हीरापुर निवासी हरकिशन ने बताया कि कुछ महीने पहले पाइप लाइन में लीकेज हुई थी। इसके बाद सबसे पहले दीवार में हल्की दरार दिखाई दी, लेकिन धीरे-धीरे दरार बढ़ती चली गई। अब मकान का एक कमरा, रसोई और पूरी छत क्षतिग्रस्त हो चुकी है। परिवार का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि कई बार अदानी गैस एजेंसी को शिकायत देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इतना ही नहीं, एजेंसी की लापरवाही के कारण लाखों रुपये का नुकसान होने के बावजूद परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए और गैस पाइपलाइन की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें