फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने लगाए करोड़ों के घोटाले के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण और गमले लगाने के कार्यों में अनियमितताओं का दावा
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-86 से पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा ने नगर निगम फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत पौधरोपण और गमले लगाने के कार्यों में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि शहर में हरियाली बढ़ाने के नाम पर कागजों में काम दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

पूर्व विधायक ने हाल में सामने आए 1650 गमले मामले का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रशासनिक मंजूरी और वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद जमीनी स्तर पर अधिकांश गमले और पौधे गायब हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


नीरज शर्मा के अनुसार नगर निगम ने 4 मार्च 2022 को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार पौधे लगाने और तीन माह तक रखरखाव का ठेका एक एजेंसी को दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की फाइलों में जुलाई और अगस्त 2022 की पौधारोपण संबंधी तस्वीरें लगाई गईं जबकि 1 सितंबर 2022 की विभागीय नोटिंग में कनिष्ठ अभियंता ने काम शुरू नहीं होने की बात लिखी थी।

लेजर वैली पार्क में पौधे नहीं मिलने का दावा

पूर्व विधायक ने कहा कि लेजर वैली पार्क में 20820 पौधे लगाए जाने का दावा किया गया लेकिन मौके पर पौधे दिखाई नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना कार्य किए भुगतान जारी किया गया और पूरे मामले में अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत रही।
विज्ञापन


जांच और कार्रवाई की मांग

नीरज शर्मा ने राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी धन की रिकवरी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती वह कानूनी और राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगे। हालांकि नगर निगम प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें