फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़ा उठाने की टेंडर प्रक्रिया लटकी, शहर में बढ़ने लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन में नागरिकों को बदबू व मच्छरों से हो रही परेशानी, नगर पालिका की वैकल्पिक व्यवस्था जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। सफाई न होने से शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इन ढेरों से बदबू भी उठ रही है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैन मंदिर के सामने जोगी चौपाल के निकट हर समय कूड़ा पड़ा रहता हैं। यह गंदगी नगर पालिका द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय के सामने फैली हैं। इस स्थान से शहर के मुख्य बाज़ार का प्रवेश मार्ग भी है, इसके बावजूद समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।

इसके अलावा शहर के सभी 14 वार्डों में अलग-अलग स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें कर्मचारी कई-कई दिन तक नहीं उठाते। ढेरों से बदबू उठती रहती है। बरसात के दिनों में इनसे मक्खी-मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का जिम्मा जिस एजेंसी को दिया गया था, उसका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया। इसके बाद से ही कूड़े के ढेर बढ़ने लगे हैं। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका ने छह करोड़ 86 लाख 35 हजार रुपये के बजट की योजना बनाई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कई एजेंसियों ने ठेका लेने का प्रस्ताव भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर छोड़ने के वर्क ऑर्डर की स्वीकृति के लिए फाइल राज्य मुख्यालय भेजी गई है, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलते ही वर्क ऑर्डर दे दिए जाएंगे। वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और नगर पालिका नियमित रूप से कूड़ा उठवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें