फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस : फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान उपायुक्त ने ली परेड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बृहस्पतिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस मौके पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तैैयारियों के संबंध में दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में होगा, जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान उपायुक्त ने पहले युद्ध स्मारक पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने 15 अगस्त को होने वाले समारोह की समय सारणी के अनुसार सभी कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्वजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पोस्ट की सलामी ली। उपायुक्त ने कहा कि इस बार कोरोना की परिस्थितियों के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों और सभी जरूरी सावधानियों के साथ मनाया जाएगा। इस बार समारोह में स्कूली बच्चों के पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में परेड की टुकड़ियों का नेतृत्व एसीपी धारणा यादव करेंगी। सरकार की हिदायतों के अनुसार इस बार समारोह में सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसलिए समारोह का सीधा प्रसारण जिले की वेबसाइट व सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से भी किया जाएगा।
इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, बिजली निगम के एक्सईएन कुलदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी मैरी मसीह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें