फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक की उंगलियां काटने के मामले में फरार आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल से फरार चल रहा था, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना क्षेत्र में एक युवक के दोनों हाथों की उंगलियां काटने के मामले में डेढ़ साल से फरार आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान रोहता पट्टी, होडल निवासी नीतू उर्फ रवि के रूप में हुई। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि होडल निवासी रूपेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 जुलाई 2024 को वह अपने साथियों भूपेंद्र, रोहित और मनीष के साथ बुलंदशहर के गांव शहदपुरा में दोस्त नितिन के घर बैठा हुआ था। उसी दौरान 12 से अधिक युवक 4–5 गाड़ियों से वहां पहुंचे। उनके पास अवैध हथियार, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां थीं। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और रूपेश का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने रूपेश के हाथ की उंगलियां काट दीं तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर हसनपुर चौक, होडल के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने घायल रूपेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में पहले ही आरोपियों साहिल, कर्मवीर उर्फ कर्मा, नितिन, सचिन, करमन, बीरेंद्र, तोताराम, विष्णु, नरवीर उर्फ भोला (निवासी आलूका, हाल रोहता पट्टी होडल), रिंकू उर्फ धीरज, कृष्ण उर्फ बच्चू (बेढ़ा पट्टी, होडल) और आकाश (कृष्णा कॉलोनी, होडल) को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इनसे वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, देसी पिस्तौल, कारतूस और डंडे आदि बरामद किए थे। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


प्रभारी ने बताया कि 7 नवंबर को आरोपी रोहता पट्टी, होडल निवासी नीतू उर्फ रवि को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की संगीन धाराओं के तहत दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें