फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईएमटी मानेसर में ईंधन का संकट, पेट्रोल पंपों पर चार दिन से ईंधन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूरी तय कर दूसरे क्षेत्रों में जाने को मजबूर लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी औद्योगिक नगरी और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल की भारी किल्लत से आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आईएमटी स्थित मुख्य पेट्रोल पंप पर पिछले चार दिनों से पेट्रोल उपलब्ध नहीं है, जिससे दैनिक यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, सेक्टर-3 स्थित पंप पर भी करीब एक सप्ताह से ईंधन का संकट बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंपों पर स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें कई किलोमीटर दूर दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। ट्रक चालक महेंद्र सिंह ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण ट्रांसपोर्ट का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और समय पर सामान की डिलीवरी करना मुश्किल हो गया है। इस किल्लत को लेकर जब पंप स्टाफ से बात करने की कोशिश की गई, तो उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। क्षेत्र में गहराते इस संकट को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन




मैं रोजाना काम के लिए इस रास्ते से गुजरता हूं, लेकिन पिछले तीन दिनों से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। मुझे काफी दूर जाकर पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। - अंकित, सेक्टर- 70

अचानक पेट्रोल खत्म हो जाने से मुझे सड़क पर ही रुकना पड़ा। काफी देर तक मदद का इंतजार करना पड़ा और बाद में किसी तरह वाहन को धक्का देकर आगे ले जाना पड़ा। - महेश, रॉयल हेरिटेज सोसाइटी

ऐसी ही स्थिति रही तो हमें सोलर पैनल लगवाने पड़ेंगे। इससे इकाई के छोटे- मोटे कार्य किए जा सकेंगे। बिना डीजल के तो इकाई को चलाना मुश्किल हो जाएगा। - हेमंत शर्मा, अध्यक्ष फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन




इकाई को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए ईंधन बेहद जरूरी है। पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म होने के चलते हमें दूर से ईंधन लाना पड़ रहा है। इससे हमें काफी दिक्कत हो रही है। - दीपक प्रसाद, उद्यमी आईएमटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें