फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक माह में मांगें पूरी नहीं हुई तो उपयुक्त के कार्यालय का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। पावरग्रिड परियोजना से प्रभावित किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को गांव सीहा में महापंचायत हुई थी। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिलना उनका अधिकार है। कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सातों प्रभावित गांवों के किसानों के साथ मुआवजे को लेकर भेदभाव नहीं होना चाहिए। भूमि का मूल्यांकन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। किसानों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें सातों गांवों की मूल्यांकन रिपोर्टों की समीक्षा, जमीन के वास्तविक बाजार भाव के अनुसार मुआवजा और बिजली लाइन के राइट ऑफ वे के लिए निर्धारित मुआवजे का 60 प्रतिशत किसानों को देने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें