फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक अक्तूबर से पंपों पर बिना पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले सहित पूरे प्रदेश में लागू होगा नियम, एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण को सरकार सख्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए हरियाणा सरकार एक अक्तूबर से सख्ती करने जा रही है। नए नियम के तहत फरीदाबाद सहित प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपनी गाड़ी का वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यदि किसी वाहन के पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं होगा तो उसे पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा।

फरीदाबाद एनसीआर का प्रमुख औद्योगिक शहर होने के साथ-साथ यहां वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिले में बड़ी संख्या में निजी, व्यावसायिक और मालवाहक वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। ऐसे में सरकार के इस निर्णय का सीधा असर हजारों वाहन मालिकों पर पड़ेगा। अब वाहन चालकों को समय-समय पर अपनी गाड़ियों की प्रदूषण जांच करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि सरकार का यह फैसला प्रदूषण कम करने की दिशा में प्रभावी साबित हो सकता है। इससे प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान होगी और वाहन मालिक नियमित रूप से अपनी गाड़ियों की जांच कराने के लिए प्रेरित होंगे। हालांकि, कुछ वाहन चालकों का कहना है कि शुरुआती दिनों में लोगों को जागरूक करने और पर्याप्त पीयूसी केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें