फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों की कमी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

विज्ञापन
ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों की कमी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी। संवाद
विज्ञापन
लोगों को मजबूरी में लेना पड़ता है निजी वाहनों का सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों की पर्याप्त सुविधा न होने से हजारों यात्रियों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तिगांव, पल्ला, मोहना, भूपानी, खेड़ी कलां, चांदपुर, नेकपुर और आसपास के गांवों में रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

यात्री सोहन का कहना है कि अधिकांश रूटों पर बसों की संख्या जरूरत के मुकाबले काफी कम है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में बसें यात्रियों से पूरी तरह भरी रहती हैं। कई ग्रामीण रूटों पर शाम के समय बसों के फेरे कम होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार अंतिम बस निकल जाने के बाद यात्रियों को निजी वाहनों से घर लौटना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।
विज्ञापन



यात्री शिखा का कहना है कि ग्रामीण आबादी का बड़ा हिस्सा सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर है, लेकिन लंबे समय से बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है कि तिगांव, मोहना, मंझावली और अन्य प्रमुख ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएं। साथ ही सुबह और शाम के व्यस्त समय में अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिले।
विज्ञापन



ड्यूटी इंस्पेक्टर जयपाल राठी ने बताया कि हाल ही में बुखारपुर रूट के लिए एक और बस चलाई गई है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। धीरे-धीरे सभी रूटों पर नियमित अंतराल पर बसों के संचालन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें