फरीदपुर नगर के बीसलपुर रोड निवासी अरुण गुप्ता ने शनिवार रात अपने यहां शराब पार्टी रखी, जिसमें उसके 10 दोस्त शामिल हुए। सभी ने मिलकर शराब मंगाई। सभी ने शराब पीना शुरू किया। सभी के अलग-अलग शराब के पैग बनाए गए।
जिसके बाद अरुण गुप्ता ने अपने दोस्त शाहरुख के हिस्से का भी शराब का पैग पी लिया। एक शराब के पैग के कारण दोनों में झगड़ा होने लगा और मारपीट हो गई। मामला थाने पहुंचा तो दोनों दोस्त हवालात पहुंच गए। पुलिस ने दोनों दोस्तों का शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की है।