फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सैलून में दोस्त ने उस्तरे से काटा संचालक का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। संतनगर में दो दोस्तों के बीच मजाक में हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। सैलून में ट्रेनिंग ले रहे युवक ने उस्तरे से दुकान संचालक का गला रेत दिया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संतनगर निवासी रेयान इलाके में ही सैलून चलाता है। उसका दोस्त पीयूष पिछले कुछ समय से उससे बाल और दाढ़ी काटने का काम सीख रहा था। घटना के समय पीयूष दुकान में एक ग्राहक की शेविंग कर रहा था। इसी दौरान रेयान और पीयूष के बीच हंसी-मजाक शुरू हुआ, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गया। गुस्से में आकर पीयूष ने हाथ में पकड़े उस्तरे से रेयान के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद पीयूष मौके से फरार हो गया। सैलून में मौजूद ग्राहक के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और घायल रेयान को बीके अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पीयूष भी संतनगर का ही निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें