फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ : जेईई की तैयारी के लिए मानव सुपर 21 में निशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जनवरी 2027 में होने वाली जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए फ्री कोचिंग का अवसर है। मानव सेवा समिति की ओर से मानव सुपर 21 के तहत जेईई मेन सेशन-1 और सेशन-2 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष फ्री कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा और मानव सुपर 21 के प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि कोचिंग में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 17 अक्तूबर, शनिवार को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर दो बजे सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में होगी। इच्छुक विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक मानव भवन में पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। समिति का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें