फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जालसाजों ने 6 लोगों से ठग लिए 9.61 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 9.61 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने गैस कनेक्शन का बिल अपडेट करने, ट्रैफिक चालान का लिंक भेज, परिचित बनकर समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-3 के रहने वाले रितेश ने दी है। इनका आरोप है कि 25 दिसंबर को ठग ने अदाणी गैस कनेक्शन का बिल अपडेट करने का झांसा देकर एपीके फाइल भेज 64598 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-11 के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 21 दिसंबर को ठग ने गैस कनेक्शन का बिल अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर 138996 रुपये ठग लिए।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-37 के रहने वाले बुजुर्ग ने दी है। इनका आरोप है कि 13 दिसंबर को ठग ने बिजली बिल बकाया बताकर बिल भरने के नाम पर 102917 रुपये ठग लिए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-85 के रहने वाले योगेंद्र ने दी है। इनका कहना है कि 29 दिसंबर को ठग ने क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर 195614 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। ठगी का पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-25 के रहने वाले अशोक कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 19 से 21 दिसंबर के दौरान ठग ने ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। आरोपी ने खाते से 3.24 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

छठे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत फरीदाबाद के रहने वाले अनिल ने दी है। इनका आरोप है कि 14 दिसंबर को ठग ने परिचित बनकर संपर्क किया। आरोपी ने धोखे से 1.35 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें