फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जालसाजों ने 6 लोगों से ठग लिए 4.36 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 4.36 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक युवती व दो महिलाएं भी शामिल हैं। ठगों ने परिचित बनकर, निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर, गैस कनेक्शन काटने समेत अन्य बहाने से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत तिगांव इलाके की रहने वाली महिला ने दी है। इनका आरोप है कि 10 फरवरी को एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने कहा कि आपके ससुर ने आपको 3 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा है। बाद में आरोपी ने 30 हजार रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज महिला को भेज दिया। फिर कहा कि गलती से 3 की बजाय 30 हजार भेज दिए हैं और 27 हजार वापस मांगने लगा। महिला ने 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए और बाद में पता चला कि इनके खाते में तो रुपये आए ही नहीं थे।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ के रहने वाले गुरजीत सिंह ने दी है। इनका कहना है कि 9 जनवरी को इनके बैंक खाते से 40 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। शिकायतकर्ता को इस ट्रांजेक्शन के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-86 की सोसाइटी में रहने वाली युवती ने दी है। युवती का कहना है कि उसने इंस्टाग्राम पर एक ऐड देखी जिस पर क्लिक करने के बाद वहाट्सएप पर संपर्क किया। युवती को निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 80447 रुपये ठग लिए गए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-75 की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 4 अगस्त 2025 को इंस्टाग्राम पर रील देखी जिसमें एक महिला 5 हजार रुपये निवेश करने पर 13 हजार रुपये का फायदा होने का दावा कर रही थी। महिला ने उस पर क्लिक किया तो टेलीग्राम पर बात होने लगी। लालच में आकर महिला ने भी निवेश करना शुरू किया लेकिन रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। महिला से 91136 रुपये ठग लिए गए।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-52 के रहने वाले राहुल सिंह ने दी है। इनका आरोप है कि 25 जनवरी को एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें गैस कनेक्शन काटने बारे लिखा था। बाद में बिल अपडेट करने के बहाने एपीके फाइल का लिंक भेजकर 62499 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

छठे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले 83 साल के बुजुर्ग राणा प्रताप ने दी है। इनका आरोप है कि फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन पोस्ट कर इन्हें झांसे में लेकर 145500 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें