फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जालसाजों ने 3 लोगों से 18.13 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-अलग-अलग बहाने बनाकर की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 3 लोगों से 18.13 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश पर मुनाफा दिलाने, गैस बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के बहाने से ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-34 निवासी रुद्र प्रसाद का कहना है कि दिसंबर 2025 में फेसबुक पर शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश पर मोटे मुनाफे का विज्ञापन देखा था। शिकायतकर्ता ने ग्रुप जॉइन किया और अपनी डिटेल शेयर की। डिटेल देने के बाद आरोपियों ने एक अन्य व्हाट्एप ग्रुप में उन्हें जोड़ा। एक एप के माध्यम से निवेश करने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने 6 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 निवासी अमित गुप्ता का आरोप है कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 15 से 21 फरवरी के दौरान 6,27,002 रुपये कट गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया और न ही किसी को पासवर्ड या अन्य जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 निवासी मनोहर सिंह का कहना है कि 30 दिसंबर को एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें अडानी गैस का बिल बकाया बताया गया और तुरंत भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने को कहा गया। आरोपी ने एक लिंक भेजकर पेमेंट करने को कहा। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक कर पेमेंट करनी चाही तो मोबाइल पर ओटीपी के मैसेज ही नहीं आए। बाद में पता चला कि इनके खातों से 5,86,010 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें