फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फोन हैक कर 5.12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीग्राम के जरिए ठगों के संपर्क में आया था आरोपी, कई बैंक खातों का मिला एक्सेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने फोन हैक कर 5.12 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में करनाल निवासी 27 वर्षीय स्पर्श को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 24 जुलाई को करनाल से पकड़कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, डबुआ कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर आए एक लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 5.12 लाख रुपये निकल गए। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने दिल्ली से एलएलबी की पढ़ाई की है। वह टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों के संपर्क में आया था, जिन्होंने उसे बैंक खाते संचालित कर पैसे कमाने का लालच दिया। ठग उसके पास कोरियर से बैंक खाते की किट और पंजीकृत सिम भेजते थे। आरोपी यूपीआई और पिन सक्रिय कर खातों में आई ठगी की रकम एटीएम के माध्यम से ठगों के बताए खातों में स्थानांतरित कर देता था। जांच में पता चला कि संबंधित खाते में ठगी के 49 हजार रुपये आए थे। इसके अलावा आरोपी के पास सात-आठ अन्य बैंक खातों का भी एक्सेस मिला है। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें