फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी से फर्जी ईमेल भेजकर 1.95 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपनी से जुड़ी एक विदेशी कंपनी के नाम पर भेजी गई फर्जी ईमेल
विज्ञापन

-असली ईमेल आईडी से मिलती-जुलती ईमेल भेजकर खाते में ट्रांसफर कराए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले की नामी ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी से फर्जी ईमेल भेजकर 1.95 करोड़ रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि इस कंपनी से जुड़ी विदेशी कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल भेजी गई। उस कंपनी की ईमेल आईडी से मिलती-जुलती आईडी से बैंक खाता भेजकर रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में फर्जी ईमेल का पता चला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-20बी स्थित ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी की ओर से दी गई। शिकायत में बताया गया है कि ठगी की वारदात 12 अगस्त को हुई। कंपनी की ईमेल पर एक ईमेल आई। ये ईमेल इस कंपनी से जुड़ी विदेशी कंपनी के नाम से आई थी। इसमें बैंक खाते की डिटेल दी गई थी और उस पर 191878.35 यूरो ( करीब 1.95 करोड़ रुपये) ट्रांसफर करने को कहा गया। ये बैंक खाता पुर्तगाल के बैंक का था। कंपनी के संबंधित कर्मचारी की ओर से ईमेल को सही मानकर इस रकम का भुगतान बताए गए बैंक खाते में कर दिया गया। बाद में पता चला कि ईमेल फर्जी ईमेल आईडी से भेजी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें