आरोपियों ने कंपनी के खाते की बजाय निजी खाते में मंगवाए रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कंपनी का सामान बेचकर करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सामान डिलीवरी करने के बाद पैसे अपने निजी खाते में मंगवा लिए। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईएमटी में स्थित एक कंपनी के मालिक राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी में ई वेस्ट का कार्य होता है। नियम के अनुसार सामान को बेचने के बाद जो पैसा आता है वह कंपनी के खाते में आता है। लेकिन आरोपी भारती, पवन कुमार, आनंद, विवेक, नरेश, अजीत और मिलन ने सामान के करीब 3 करोड़ रुपये कंपनी के खाते की बचाय अपने निजी खाते में मंगवा लिए। आरोपियों की ओर से कंपनी के फर्जी दस्तावेज पेशकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजपाल ने बताया कि आरोपी पवन, आनंद और विवेक दिल्ली स्थित 999 कंपनी के मालिक हैं। वहीं भारती उनकी कंपनी में कार्य करती है। थाना सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।