फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर 14.50 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने प्लॉट बेचने के नाम पर 14.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नवंबर को जीवन नगर पार्ट-2 निवासी त्रिलोकचंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला मुजेसर थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता तेजपाल ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी से दो प्लॉट खरीदने के लिए इकरारनामा किया था। एक 200 वर्ग गज के प्लॉट का सौदा 6.60 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसके लिए चार लाख रुपये चेक से दिए गए। दूसरे 350 वर्ग गज के प्लॉट का सौदा 10.50 लाख रुपये में तय हुआ और पूरी रकम चेक से अदा की गई। तेजपाल के अनुसार, दोनों प्लॉटों के लिए कुल 14.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। आरोपी ने जमीन को अनुमोदित क्षेत्र में बताकर इकरारनामे किए थे, लेकिन अब वह दोनों प्लॉटों का कब्जा देने से इन्कार कर रहा है।
तेजपाल का आरोप है कि कब्जा मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने धोखाधड़ी की नीयत से उससे यह रकम ली थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत की जांच की गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें